फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश के जवानों को राजस्थान से दिया ये बड़ा तोहफा

Sun, 16 Jul 2017 10:49 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों से चर्चा करते मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सरहदी जिले जैसलमेर की दो दिवसीय यात्रा पर आए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-पाक सीमा पर स्थित चमत्कारी तनोट माता के दर्शन कर देश में अमन, चैन व खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने तनोट माता के दरबार में विशेष पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौजूद रहे। उसके बाद मुख्यमंत्री चौहान सीमा चौकी बबलियानवाला पहुंचे तथा जवानों से रूबरू हुए। 

मुख्यमंत्री ने जवानों की समस्याओं को सुना और उनका जमकर हौसला अफजाई की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान जवानों ने मध्यप्रदेश में यात्रा के दौरान टोल टैक्स को लेकर अपनी समस्याएं बताई। जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत मध्यप्रदेश में जवानों को टोल टैक्स नहीं देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब जवानों को सिर्फ आई कार्ड दिखाकर टोल फ्री की सुविधा दी जाएगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों से सीमा के हालातों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में देश की रक्षा में जुटे जवानों की जमकर हौसला अफजाई भी की। 
विज्ञापन

दो दिवसीय यात्रा पर जैसलमेर आए हैं शिवराज

अपनी पत्नी के साथ चम्तकारिक तनोट माता के दर्शन करते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय यात्रा पर धोरों की नगरी जैसलमेर पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होनें पत्रकारों से कहा था कि वो अपनी निजी यात्रा पर यहां आए हुए हैं इसलिए उन्होनें पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से इंकार कर दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें