फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर का अपमान, कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोग 12 को निकालेंगे आक्रोश रैली

Sat, 10 Jun 2017 03:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जैसलमेर के अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। इस मामले में पुलिस की ढुलमुल नीति के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने 12 जून को आक्रोश रैली निकालने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन


तीन जून को कुछ असामाजिक तत्वों ने यहां अंबेडकर की प्रतिमा पर जूतों की माला पहना दी थी। शनिवार को विभिन्न संगठनों के लोग अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। 

दलित शोषण मुक्ति मंच ने रोष जताते हुए 12 जून को स्वाभिमान बचाओ व आक्रोश रैली निकालने का आह्वान किया है। रैली अंबेडकर पार्क से रवाना होकर गडीसर चौराहा, आसनी रोड, गोपा चौक होते हुए हनुमान चौराहे तक पहुंचेगी। हनुमान चौराहे पर आम सभा का आयोजन किया जाएगा। उधर, घटना का विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ने अंबेडकर पार्क में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ ही सुरक्षाकर्मी तैनात करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें