फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर शो में 'सूर्यकिरण' के करतब देख ऊपर-नीचे हो गई दर्शकों की धड़कन

Tue, 05 Dec 2017 01:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जोधपुर में सूर्य किरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एयरफोर्स की सूर्य किरण टीम ने आज सूर्य नगरी जोधपुर में अपना जलवा दिखाया। जोधपुर के लोग आज एक बार फिर इनके हैरत अंगेज कारनामों के साक्षाी बने। 
विज्ञापन


सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने आसमान में कई तरह की कलाबाजियां दिखाई। करतब दिखा रहे प्लेन की गति की तरह दर्शकों की धड़कन भी ऊपर-नीचे होती रही। महज पांच सौ मीटर की ऊंचाई पर साढ़े छह सौ किलोमीटर की गति से प्लेन को एक-दूसरे के सामने देख लोगों के एक बारगी तो होश उड़ गए। 
विज्ञापन



एक घंटे के एयर शो के दौरान सूर्यकिरण टीम ग्रुप कैप्टन अजीत कुलकर्णी के नेतृत्व में नौ विमानों से अपनी 21 हवाई कला बाजियां दिखाई। कार्यक्रम के दौरान जोधपुर के पूर्व राजघराने के  गज सिंह, जिला प्रशासन, वायुसेना के अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें