सेवारत चिकित्सकों द्वारा अपनी 33 सूत्रीय मांगों को लेकर छपवाया गया कार्ड
- फोटो : Amar Ujala
शादी के क्रिएटिव इनविटेशन कार्ड्स तो आपने देखे होंगे, लेकिन शादी कार्ड से विरोध दर्ज कराने के अनूठे तरीके बारे में शायद ही सुना होगा। राजस्थान के सेवारत चिकित्सकों ने सरकार का विरोध करने के लिए एकदम अनूठा तरीका अपनाया है।
विभिन्न मांगों को लेकर सेवारत चिकित्सक महासम्मेलन का आयोजन जयपुर में किया जा रहा है। जयपुर के जेएमए सभागार आयोजित होने वाले महासम्मेलन के इनविटेशन के अनूठा कार्ड छपवाया गया है। यह कार्ड को किसी शादी के निमंत्रण पत्र की भांति छपवाया गया है जिसमें चिकित्सकों ने अपनी 33 मांगों को वधू के रूप में पेश किया है वहीं चिकित्सकों ने अपने आप को वर बताया।
अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौधरी ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा लंबे समय से सरकार से मांगी जा रही 33 जिलों की 33 सूत्रीय मांगे हमारी वधू है जिसे वो सरकार के आशिर्वाद से ही पा सकते हैं। मगर सरकार का रवैया सेवारत डॉक्टरों के खिलाफ काफी नकारात्मक दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में हम अपनी मांगों को इस ढंग से रखना चाहते थे।