फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला, गुस्साए लोगों ने फूंक डाली बस

Wed, 28 Jun 2017 03:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत के बाद भीड़ द्वारा आग लगाने के बाद जलती हुई बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लोगों की आंखों के सामने एक तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे को देखकर लोग अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और देखते ही देखते भीड़ ने बस को फूंक दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जोधपुर-बाड़मेर नेशनल हाइवे पर भांडू गांव के निकट एक तेज रफ्तार निजी बस ने रोड पार कर रही महिला को कुचल दिया जिससे इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं बस का चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। 

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने निजी बस को आग के हवाले क दिया। देखते ही देखते बस धूं-धूं कर जलने लगी और आग का गोला बन गई। सूचना के बाद पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी और झंवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची वहीं बस में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी को बुलाया गया जिसके बाद  आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे विधायक ने कराया मामला शांत

सड़क पर पड़ा महिला का शव - फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार भांडू गांव की रहने वाली महिला कतारदा पत्नी जेताराम पटेल सुबह रोड पार कर ही थी। इस दरम्यान तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल दिया था जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने बस को ही फूंक डाला और हाइवे पर ही शव को रखकर प्रदर्शन करने लगे।

इसके बाद करीब आधे घंटे से अधिक समय तक रहे हाइवे पर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण हाइवे पर दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों का आरोप है कि आए दिन इलाके में तेज रफ्तार बसों का कहर देखने को मिला है।

लोगों ने रोड पर डिवाइडर बनाने की मांग को लेकर हाइवें पर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद लूनी विधायक सहित नेता भी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर मामले को शांत करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें