फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल पहले भगाकर किशोरी से की शादी, मौत हुई तो गुपचुप दफनाया

Thu, 22 Jun 2017 01:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जीवनराम और गंगा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा इलाके में किशोरी को भगाकर एक युवक द्वारा शादी करने का मामला सामने आया है। इस दौरान शादी के बाद किशोरी की मौत हो गई तो आरोपित पति ने उसकी लाश को गुपचुप ठिकाने लगा दिया। अब पुलिस किशोरी के शव को कब्र से निकालकर जांच फिर से शुरू करेगी।
विज्ञापन


मामला मानव तस्करी विरोधी यूनिट की ओर से चलाए गए आॅपरेशन मिलाप से जुड़ा है। आॅपरेशन भले ही खत्म हो गया, लेकिन इसी दौरान पुलिस को ऐसे मामले के बारे में पता चला जिसमें युवती पांच साल पहले लापता हो गई थी। इस सम्बंध में महावीर नगर थाने में किशोरी की गुमशुदगी भी परिजनों की ओर से दर्ज करवाई गई।

आॅपरेशन मिलाप के दौरान जब पुलिस ने गुमशुदा बच्चों की तलाश शुरू की तो जांच में पता चला कि महावीर नगर की रहने वाली किशोरी को बारां के देवली का रहने वाला जीवनराम वर्ष 2012 में भगा ले गया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसने किशोरी से शादी कर ली, जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद आरोपित जीवनराम ने किशोरी गंगा को गुपचुप तरीके से दफना दिया। सिटी एसपी अंशुमन भोमिया ने बताया कि किशोरी गंगा के परिजनों को भी यह पता नहीं था कि जीवनराम उनकी बेटी को भगा ले गया।

पुलिस जीवनराम तक पहुंची तो पता चला कि गंगा की मौत डेढ साल पहले कीटनाशक पीने से हो गई। अब पुलिस ने आरोपित जीवनराम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, अब शव को कब्र से निकलवाकर पुलिस उसका पोस्टमार्टम करवाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें