फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार करने वाले शंभूलाल को वॉट्सएप पर समर्थन, ग्रुप में भाजपा के मंत्री और सांसद भी

Sun, 10 Dec 2017 08:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
whatsapp
विज्ञापन
राजसमंद में लव जिहाद को लेकर के हुए नृशंस हत्याकांड के बाद अब सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक मैसेज फैलाने का एक मामला सामने आया है। हत्यकांड के मुख्य आरोपी शंभुलाल की गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया के द्वारा कुछ असामाजिक तत्व नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार स्वच्छ राजसमंद स्वच्छ भारत नाम के एक वॉट्सएप ग्रुप पर शंभुलाल रैगर समर्थित सदेंशों का आदान प्रदान किया जा रहा है और उसे बचाने की अपील की जा रही है। 
विज्ञापन



स्वच्छ राजसमंद स्वच्छ भारत के वॉट्सएप ग्रुप में उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी समेत राजसमंद से भाजपा सांसद हरिओम राठौड़ भी मेंबर है। जानकारी मिली है कि ग्रुप में एक मैसेज काफी वायरल किया गया है जिसमें शंभूलाल रैगर के समर्थन और लव जिहाद को लेकर काफी आपत्तिजनक बात लिखी गई है। 
 
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता ने बनाया ग्रुप मंत्री,एमपी बोले हमे जानकारी नहीं

वीडियो फुटेज में आरोपी शंभुलाल रैगर - फोटो : Amar Ujala
बताया गया है कि ये वॉट्सएप पर ये ग्रुप किसी भाजपा कार्यकता द्वारा बनाया गया है जिसने सांसद और जलदाय मंत्री को भी जोड़ा है। जब इसे लेकर दोनों भाजपा नेताओं से बात की गई तो उन्होनें कहा कि वॉट्सएप पर हम हजारों ग्रुप के मेंबर है लेकिन हमें नहीं मालूम कि हम ऐसे भी किसी ग्रुप में है जिसमें इस तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं और ना ही हमने ये मैसेज पढ़े।


उच्च शिक्षा मंत्री किरन माहेश्वरी ने अफराजुल की हत्या के आरोपी शंभूलाल रैगर को लेकर कहा कि वो मानसिक रूप से पीड़ित है और उसे उसके किए पर कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें