20 दिन पहले ही जिसके साथ शादी हुई थी, वो उसके सामने तड़प तड़प कर मर गया।
दरअसल, सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे के एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे का शिकार दम्पत्ति बाइक से अपने रिश्तेदारों से मिलने झुंझुनूं जा रहे थे, रास्ते मे बाइक फिसलने से हादसा हो गया।