गैंगस्टर आनंदपाल मौत के 11 दिन भी राज्य सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। विभिन्न मांगों को लेकर गैंगस्टर के परिजन उसके अंतिम संस्कार को तैयार नहीं है, वहीं दूसरी और शव की हालत खराब होती जा रही है।
एनकाउंटर के बाद से ही एक वर्ग विशेष में गुस्सा है और गैंगस्टर के पैतृक गांव सांवराद में तनाव बना हुआ रहा है। इसी बीच पुलिस-प्रशासन और राजपूत समाज के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में शव को डी-फ्रिज में रखने की अनुमति दे दी गई है।