फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के नाम पर महिला को थप्पड़ मारने व अगरबत्ती जलाने वाले डॉक्टर को हटाया

Thu, 29 Jun 2017 04:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
इलाज के दौरान महिला को थप्पड़ मारता डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिकित्सा विभाग ने इलाज के नाम पर थप्पड़ मारने व अगरबत्ती जलाकर पूजा करने वाले डॉक्टर सुरेंद्र वाही को एपीओ कर दिया है। वहीं, मामले में राज्य महिला आयोग ने प्रसंज्ञान लिया और चिकित्सा विभाग और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


बाड़मेर में इलाज करवाने पहुंची महिला के थप्पड़ मारने का मामला सामने आते ही चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया था। महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया कि एमबीबीएस करने वाले चिकित्सक से इस तरह की उम्मीद करना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि गांव वालों के बजाय पढ़े लिखे लोग इस तरह का व्यवहार करेंगे इस पर यकीन नहीं होता। हमने चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ से भी बात की है। चिकित्सक को एपीओ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थप्पड़ जड़ने के बाद डॉक्टर ने महिला मरीज पर यूं घुमाई अगरबत्ती

डॉक्टर ने थप्पड़ मारने के बाद महिला मरीज पर घुमाई अगरबत्ती - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि एक महिला का इलाज करवाने उसके परिजन बाड़मेर के सरकारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल में चिकित्सक डॉ सुरेन्द्र बाहरी ने अंधविश्वास की हदें ही पार कर दी। डॉ. सुरेन्द्र ने महिला को होश में लाने के लिए उसकी अगरबत्ती से पूजा की।

इसके बाद भी जब महिला को होश नहीं आया तो चिकित्सक ने महिला के थप्पड़ जड़ दिए। चिकित्सक के इस इलाज का वीडियो वायरल हो गया है। जब इस सबंध में चिकित्सक से बात की गई तो उसका कहना है कि महिला का इलाज करते समय उसका सिर भी भारी हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें