इलाज के दौरान महिला को थप्पड़ मारता डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा विभाग ने इलाज के नाम पर थप्पड़ मारने व अगरबत्ती जलाकर पूजा करने वाले डॉक्टर सुरेंद्र वाही को एपीओ कर दिया है। वहीं, मामले में राज्य महिला आयोग ने प्रसंज्ञान लिया और चिकित्सा विभाग और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है।
बाड़मेर में इलाज करवाने पहुंची महिला के थप्पड़ मारने का मामला सामने आते ही चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया था। महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया कि एमबीबीएस करने वाले चिकित्सक से इस तरह की उम्मीद करना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि गांव वालों के बजाय पढ़े लिखे लोग इस तरह का व्यवहार करेंगे इस पर यकीन नहीं होता। हमने चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ से भी बात की है। चिकित्सक को एपीओ कर दिया गया है।