फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP MLA तिवाड़ी पर कार्रवाई की तैयारी में जुटा संगठन

Sat, 20 May 2017 04:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : file photo
विज्ञापन
राजस्थान में अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी के खिलाफ पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति जल्द ही कड़ा कदम उठा सकती है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस मामले में शनिवार को दिल्ली में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सीएम वसुंधरा राजे ने अपनी ओर से फीडबैक दिया है। अनुशासन समिति भी तिवाड़ी की ओर से भेजे जवाब की समीक्षा कर रही है। ऐसे में भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी को पार्टी से निकालने जैसी कदम उठाया जा सकता है। जयपुर मे भाजपा मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने मीड़िया से कहा कि सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी के साथ संवाद स्थापित करने के पूरे प्रयास किए गए थें। इसके बाद भी वे बयानबाजी करते रहे है।

परनामी ने कहा कि उनको केंद्रीय अनुशासन समिति ने नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब तलब किया था। इसे बाद वे जिस तरह से नोटिस का दे रहे है वह उचित नहीं है। इस मामले में आगे की कार्रवाई अनुशासन समिति ही करेगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि घनश्याम तिवाड़ी पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री वसुंधराजे और सरकार को लेकर जमकर बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने हाल में विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुविधाएं देने संबंधी मामले में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर सिविल लाइंस स्थित अरबों रुपए मूल्य की सरकारी सम्पत्ति को हड़पने के प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया था। इससे पहले भी वे कई गंभीर आरोप सीएम राजे तथा उनकी सरकार पर लगा चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें