फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस जारी करने की एवज में 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2017 04:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एसीबी टीम द्वारा गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जैसलमेर के मोहनगढ़ कस्बे में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य आरोपी उपनिवेशन विभाग का रीडर मदनलाल मौकास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आज उपनिवेशन विभाग मोहनगढ़ के कार्यालय में एसीबी ने कार्रवाई को अंजाम दिया। परिवादी अमरदीन ने उपनिवेशन विभाग मोहनगढ़ में कार्यरत रीडर मदनलाल कुलरिया पर मुरब्बे के दावे में नोटिस जारी करने की एवज में 7000 रुपए रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत पुख्ता होने पर एसीबी की टीम आज सवेरे मोहनगढ़ उपनिवेशन विभाग कार्यालय पहुंची और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी करणसिंह को रंगेहाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी करणसिंह ने मदनलाल के कहने पर ही परिवादी से सात हजार रुपए रिश्वत की राशि ली थी। वहीं मुख्य आरोपी मदनलाल मौकास्थल से फरार हो गया। एसीबी ने रिश्वत की राशि बरामद करने के साथ ही अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें