फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात ने खोली स्मार्ट सिटी के दावों की पोल

Wed, 31 May 2017 07:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बुधवार को हुई बारिश के बाद ओवरफ्लो हुआ सुदर्शनपुरा नाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मानसून से पहले बुधवार को हुई जोरदार बारिश के बाद प्रशासन द्वारा मानसून को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खुलने के साथ ही राजनीति का दौर भी शुरु हो गया। आम आदमी पार्टी ने शहर में बुधवार को हुई बरसात पर सरकार के स्मार्ट सिटी के दावों और व्यवस्थाओ पर सवाल करते हुए कहा है कि बिना मानसून हुई इस बरसात ने स्मार्ट सिटी के सभी दावों और व्यवस्थाओ की पोल खोलकर सामने रख दी है। 
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध जयपुर शहर को स्मार्ट सिटी के नाम से ठगा जा रहा है और यहां पहले से भी बदतर एवं खस्ता हालात हो गए हैं।  पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. कौस्तुभ दाधीच ने बताया की बुधवार को वर्षा के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टुकड़ियों में विभिन्न कॉलोनियों का दौरा किया जहां स्थानीय लोगों से भी सरकार के स्मार्ट सिटी के दावों पर बात की गई। पार्टी ने दावा किया है कि  सांगानेर और बगरू विधानसभा में रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां सड़कों की हालत तो ऐसी है जैसे वर्षों से कोई विकास हुआ ही नहीं हो।

सिविल लाइंस जैसे क्षेत्र जहां पूरी तरह से वीआईपी मूवमेंट रहता है वहां भी हालात ऐसे ही हैं। इस क्षेत्र में नालियों की सफाई शुरू भी हुई तो मलबा सड़कों पर ही छोड़ दिया गया जो अब वापस उन्हीं नालियों में चला गया और कुछ कचरा सड़कों पर फैल गया जिससे गंदगी और बढ़ गई।  
विज्ञापन


डॉ.दाधीच ने कहा कि एक बरसात जो बिना मानसून के आई है उसके बाद वर्ल्ड क्लास सिटी के ऐसे हाल है तो आगे मानसून में शहर के क्या हाल होंगे इसका अंदाजा सरकार, प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही से अभी से दिखने लगा है। अभी हाल ये है की शहर के प्रमुख मार्ग 22 गोदाम सर्किल, झोटवाड़ा पुलिया, अशोक मार्ग, स्टेचू सर्किल, गोविन्द मार्ग,  टोंक रोड, मानसरोवर, न्यू सांगानेर रोड जैसे महत्वपूर्ण मार्गो पर पानी सड़को पर तालाब की तरह भर रहे हैं।

पार्टी ने मांग उठाई है कि शहर के सांसद, विधायक, पार्षद अपने अपने क्षेत्रों का दौरा कर वहां का हाल जाने और कार्यवही करे। पार्टी की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगर 10 दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गई तो पार्टी के कार्यकर्ता नगर निगम मुख्यालय सहित मेयर के घर का घेराव करेंगे और प्रदर्शन कर प्रशासन, महापौर को शहर के हालात से अवगत करवाएंगे।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें