फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के किसान 15 को निकालेंगे आक्रोश रैली

Thu, 08 Jun 2017 03:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 15 जून को आक्रोश रैली निकालेंगे। सभी संभाग मुख्यालयों पर भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान महापड़ाव भी करेंगे। उदयपुर संभाग के किसानों ने भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भारतीय किसान संघ के चित्तौड़ के प्रांत महामंत्री प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि मई में जयपुर के जामड़ोली में हुए राजस्थान के प्रदेश अधिवेशन में 15 जून को किसान आंदोलन शुरू करने का निर्णय किया गया था। उन्होंने बताया कि आक्रोश रैली में उदयपुर संभाग के सभी जिलों से किसान शामिल होंगे। रैली टाउन हाॅल से सुबह 11 बजे शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचेगी। यहां संभागीय मुख्यालयों पर किसान तब तक महापड़ाव डालेंगे जब तक कि समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो जाता। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष परथालाल डांगी ने बताया कि सरकार के रवैये के प्रति किसानों में आक्रोष है। यदि सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देगी तो आंदोलन जारी रहेगा।

किसानों की मुख्य मांगों में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना, विद्युत नीति में किसान हित को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया जाना, जीएम बीज (सरसों सहित) को प्रतिबंधित रखा जाना, हर खेत तक सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना एवं कृषि उत्पाद का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य तय कर समर्थन मूल्यों पर सरकार द्वारा खरीद सुनिश्चित किया जाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें