गृह क्लेश और पति-पत्नी के विवाद मासूमों के लिए भी काल साबित हो रहे है। ऐसे हालातों के बीच रहनेवालों में आत्महत्या की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं।
एेसी ही एक घटना सोमवार को जयपुर के वैशाली नगर के नित्यानंद नगर में सामने आई, जिसमें एक ऐसोसिएट प्रोफेसर की पत्नी अपने सात वर्षीय मासूम के साथ फंदे पर झूल गई। यहीं नहीं आत्महत्या से पूर्व महिला तीन पेज का सुसाइड नोट भी बनाया, जिसमें उसने अपने इस कदम के लिए पति को जिम्मेदार ठहराया है।
पुलिस के अनुसार वैशाली नगर के नित्यानन्द नगर निवासी शशि राठौड़ अपने सात वर्षीय बेटे के साथ घर में ही फंदे पर झूल गई। यहां मिले सुसाइड नोट में शशि ने लिखा है कि उसका पति गरवेन्द्र सिंह जो जयपुर के एलबीएस कॉलेज में ऐसोसिएट प्रोफेसर है, वह शशि की नौकरी नहीं लगने के कारण उसे मानसिक परेशान करता था।