एक परिवार के चार लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इनमें से तीन ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान में उदयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके के ग्लास फैक्ट्री इलाके में रहने वाले विनोद कुमार शर्मा ने आज दिन में पत्नी कल्पना, छोटी बेटी अंजु और बेटे निखिल के साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की। विनोद की एक बेटी और है जो उस वक्त घर में नहीं थी।
परिवार ने सामूहिक आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें सभी ने अपनी स्वेच्छा से बिना किसी के दबाव में आए जहर खाने की बात लिखी है। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने अचेत पड़े चारों लोगों को लेकर महाराणा भूपाल चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान कल्पना शर्मा, छोटी बेटी अंजु और बेटे निखिल की मौत हो गई। विनोद की हालत गंभीर बताई जा रही है।