फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर्स डे पर स्कूल शिक्षिका की इस शर्मनाक हरकत से सन्न रह गए परिजन

Wed, 06 Sep 2017 11:29 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
टीचर्स डे के मौके पर मंगलवार को स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं जोधपुर में एक निजी स्कूल शिक्षिका की मनमानी ने शिक्षकों के तौर-तरीकों पर भी सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन


अनुशासन के नाम पर हो रही मनमानी चिंता का कारण बन गई है। कभी फीस तो कभी यूनिफॉर्म को लेकर निजी स्कूल परिजनों को परेशान करते है। लेकिन राजस्थान के जोधपुर शहर में एक निजी स्कूल संचालक ने शर्म की सारी हदें पार कर दी। दरअसल मामला महावीर बाल निकेतन स्कूल से जुड़ा है।

यहां स्कूल संचालक और एक टीचर ने अनुशासन का हवाला देते हुए तीन बच्चियों की चोटी ही काट डाली। जानकारी के अनुसार स्कूल संचालक जगदीश पूनिया की सहमति से शिक्षिका पूनम पंवार ने तीन बच्चियों की चोटी लगभग तीन-चार इंच काट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रो रही थी बच्चियां, नहीं पसीजा दिल

फाइल फोटो।
बाल काटने से पहले तीनों बच्चियों को धमकाया भी गया कि यदि भविष्य में वह दो चोटी बनाकर नहीं आएंगी, तो उनके पूरे बाल काट दिए जाएंगे। इस दौरान जब शिक्षिका पूनम पंवार बच्चियों की स्कूल में चोटी काट रही थी, तब तीन बच्चियां रोती-बिलखती रही और माफी मांगती रही।

कलयुगी ​शिक्षिका का मन नहीं पसीजा। इसके बाद बच्चियां रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराया। परिजन रात्रि को ही स्कूल संचालक और शिक्षिका के घर पहुंचे और नाराजगी दर्ज कराई। वहीं अब दोनों आरोपी इस मामले में माफी मांग रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें