ब्लू व्हेल गेम की शिकार हुई एक नाबालिग छात्रा की बातें सुनकर पुलिस सहित सभी लोग हैरान हैं।
गौरतलब है कि जोधपुर के मंडोर क्षेत्र की स्कूली छात्रा ने ब्लू व्हेल गेम का अंतिम टास्क पूरा करने के लिए झील में छलांग लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया था। छात्रा ने स्कूटी लेकर जोधपुर की कायलाना झील में छलांग दी थी और इस घटना ने सभी के होश उड़ा दिए हैं।
हालांकि वहां से निकल रहे लोगों ने छात्रा को बचा लिया। इस दौरान छात्रा बचाने वाले लोगों से व मौके पर पहुंची पुलिस वालों से कहती रही कि उसे सुसाइड करने दो, नहीं तो उसकी मम्मी मर जाएगी। नाबालिग छात्रा पर पागलपन इस कदर सवार था कि उसे झील से निकालने के लिए गोताखोरों व पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।