फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर:चिप लगा संदिग्ध गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप

Sun, 04 Jun 2017 11:40 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Internet
विज्ञापन
बीकानेर के भाडेरा क्षेत्र में एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। यह गुब्बारा बीकानेर के 7BHD भाडेरा गांव के खेतों में मिला जिसमें एक चिप लगी हुई है। गुब्बारे में लगी चिप पर एक कोड अंकित है जिसमें D-16111001 नम्बर लिखा हुआ है।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और गुब्बारे में लगे यंत्र की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इससे पहले ग्रामीणों ने इस गुब्बारे को हवा में उड़ते हुए भी देखा था। इस संदिग्ध गुब्बारे की जांच में पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिर ये कहां से उड़कर इस क्षेत्र में आया और इसपर अंकित कोड को भी डीकोड करने के प्रयास जारी हैं।

गौरतलब है कि भारत पाकिस्तान सीमा पर इससे पहले भी कई संदिग्ध गुब्बारे पाकिस्तान की ओर से उड़कर भारतीय सीमा में दाखिल होते रहे हैं। हालांकि बाद में जांच करने पर उन गुब्बारों में कुछ भी नहीं मिला था। मगर सुरक्षा एजेंसियां ऐसी संदिग्ध गतिविधियों पर जासूसी किए जाने की आशंका के चलते हमेशा नजर बना रखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें