फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से उड़कर आया जासूस, नापाक हरकतों से नहीं आ रहा बाज

Wed, 26 Apr 2017 10:18 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जैसलमेर
विज्ञापन
पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान से सटे राजस्थान की जैसलमेर सीमा से भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की ओर से आए एक ट्रेंड कबूतर को पकड़ा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस कबूतर पर कुछ कोड लिखे हुए हैं। जैसलमेर की बबलियान सीमा चौकी से इस कबूतर को पकड़ा गया है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद से सुरक्षा एजेंसियां काफी सर्तक है। सूत्रों के अनुसार तनोट क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल की बबलियान वाला सीमा चौकी पर स्थित ओ पी टावर है। जहां पर लाईट मशीन लगी हुई है। पकड़ा गया ट्रेंड कबूतर इस मशीन पर काफी देर बैठा रहा। सुरक्षा जानकारों के अनुसार पाकिस्तान जासूसी के लिए इस तरह की चाल चलता रहता है।

इससे पूर्व शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र में भी ऐसा की कबूतर पकड़ा जा चुका है। इस सीमा पर आए दिन घुसपैठ, तस्करी सहित विभिन्न घटनाएं पाकिस्तान की ओर से की जाती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें