फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनन्दपाल ने समाज की जिन महिलाओं के पति मारे, उनका हाल पूछा क्या? राजपूत नेता की खरी-खरी

Tue, 04 Jul 2017 12:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
देवी​ सिंह भाटी
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल का समर्थन और एनकाउंटर को फर्जी बता रहे राजपूत समाज के लोगों को भाजपा के दिग्गज और राजपूत नेता देवीसिंह भाटी ने खरी-खोटी सुनाई है। एक आॅडियो में उन्होंने कहा कि राजपूत समाज तब कहां था, जब आनंदपाल ने तीन राजपूतों को ही मार दिया था। उनकी पत्नियों के हाल जाने क्या कभी।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री भाटी का बीकानेर, शेखावटी सहित अन्य राजपूत बाहूल्य क्षेत्र में खासा प्रभाव माना जाता है। राजस्थान में इन दिनों उनका एक आॅडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे राजवीर सिंह भाटी नाम के व्यक्ति को आनंदपाल का समर्थन करने पर डांट रहे हैं।

आॅडियो में भाटी कह रहे हैं कि राजपूत समाज जब कहां था, जब आनंदपाल ने तीन राजपूतों को ही मार दिया था।
विज्ञापन

समाज तब कहां चला जाता है, जब महाराणा प्रताप जयंती आती है...

आनंदपाल सिंह
भाटी ने फोन पर कहा कि कि जो बुरा काम करेगा, उसका यहीं हाल होगा। देवी सिंह भाटी ने एनकाउंटर को सही ठहराया।  समाज तब कहां चला जाता है, जब महाराणा प्रताप या दुर्गादास राठौड़ की जयंती आती है।

देवी सिंह भाटी ने फोन पर कहा कि आनन्दपाल ने राजपूत समाज की जिन महिलाओं के पति मार दिए, उनका हाल पूछा क्या? उन्होंने कहा कि राजपूत समाज की तीन महिलाओं के पति मार दिए थे। उनका हाल पूछने के लिए तो समाज के नेता पूछने नहीं पहुंचे।

गौरतलब है गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कथित राजपूत समाज व करणी सेना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के चलते जयपुर में राजपूत समाज के कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें