फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

Tue, 04 Jul 2017 10:36 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के आत्महत्या की खबरें अब आम हो चली है। अधिकतर पुलिसकर्मी बढ़ते काम के बोझ, मानसिक अवसाद व कई बार पारिवारिक मामलों के चलते भी आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन


राजस्थान में भी आज एेसी ही एक घटना घटी। राजस्थान पुलिस के एक एएसआई किशोर सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार घटना सवाईमाधोपुर की पुलिस लाइन की है। जहां सिंह ने पुलिस क्वार्टर में रिवॉल्वर से स्वयं की कनपटी पर गोली मार ली।

घटना की जानकारी मिलने पर उच्च पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सिंह ने आत्महत्या क्यों की है। प्राथमिक तौर पर मानसिक अवसाद ही इसका कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने आगे की जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें