फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

घर से ही किया युवक का अपहरण, मारपीट के बाद काटी नाक

Tue, 04 Jul 2017 09:30 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
पीड़ित व्यक्ति।
पुलिस का खौफ अपराधियों में खत्म होता जा रहा है। इसलिए अपहरण व हत्या की वारदातों में तेजी से ईजाफा हो रहा है। नए घटनाक्रम में जैसलमेर जिले के एक गांव में 25 से अधिक लोग एक व्यक्ति के घर में घुस आए और अपहरण कर ले गए।



इसके बाद उन लोगों ने पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की और उसकी नाक व होठ काट दिए। इसके बाद वे उसे गंभीर अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार पुरानी गडडी निवासी फकरदीन ने मामला दर्ज कराया है कि रविवार देर रात्रि को कुछ लोग उसके पुत्र गुलाम रसूल का घर से  ही अपहरण कर ले गए।

उसके पत्नी ने बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। इसके  बाद घर से आधा किलोमीटर दूर उन्होंने रसूल की नाक काट दी व मारपीट की। जिसके बाद रसूल को गंभीर अवस्था में जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ  कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें