नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपी भगीरथ
- फोटो : amar ujala
जालोर के बागरा क्षेत्र में कमठा मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करने वाले एक श्रमिक के साथ धोखा हो गया। एक मजदूर को उसके मकान मालिक ने मजदूरी के नाम पर 18 हजार के नकली नोट देकर गांव भेज दिया।
पीड़ित मजदूर रुपए समेत जोधपुर पहुंचा और रेलवे स्टेशन के बाहर ठंडा खरीदने के लिए रूपए चलाने लगा तो पकड़ा गया। दुकानदार ने संदेह होने पर गश्त कर रहे रेलवे थाने के हैड कांस्टेबल को बुलाया। पुलिस ने कमठा मजदूर को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। वहीं धोखाधड़ी करने वाले मकान मालिक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, मगर उसकी गिरफ्तारी अभी नहीं बताई गई है।
दरअसल चूरू जिले के कडेलों का कुआं क्षेत्र में रहने वाला भागीरथ पुत्र केसाराम जाट जालोर में बागरा क्षेत्र में एक मकान मालिक के पास में कमठा मजदूरी करता है। घर में शादी होने के कारण वही रविवार दोपहर को मकान मालिक बागरा निवासी बटुआराम घांची से मजदूरी लेकर आया था।
मकान मालिक ने उसे 2 हजार के चार नोट और पांच-पांच सौ के करीबन 20 नोट यानी 18 हजार रूपए दिए थे। जिसे लेकर रविवार दोपहर को ही वो जोधपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। तब यहां बाहर महालक्ष्मी प्रोविजन स्टोर पर ठंडा लेने गया। इस पर उसने दुकानदार को पांच सौ का नोट दिया।
दुकानदार को मजदूर भागीरथ पर शक हुआ तो उसने नजदीक ही गश्त कर रहे जीआरपी थाने के हैड कांस्टेबल निंबाराम को बुलाया। कांस्टेबल निंबाराम ने भागीरथ जाट की तलाशी ली। इस पर उसके पास से शेष रूपए मिले।