फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरी के ढेर पर चालक ने चढ़ाया ट्रैक्टर, ट्रॉली पलटने मजदूर की मौत

Tue, 22 Aug 2017 05:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचने दबने के बाद मौके पर पड़ा मृतक का शव और ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर जिले के पीपाड़ सिटी कस्बे के नागौरी बास में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक इमरान पुत्र निजामुद्दीन उम्र 25 वर्ष पीपाड़ का ही निवासी था। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रैक्टर चालक लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए रोड पर पड़ी बजरी के ऊपर ट्रैक्टर को चढ़ा दिया था। जिससे ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटने से वहां काम कर रहा मजदूर इमरान उसके नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया।  घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र खदाव मय पुलिस जाप्ता घटनास्थल पर पहुंचे साथ ही मजदूर के परिजन, रिश्तेदार और अन्य गणमान्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद एक बारगी मौके पर लोगो की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें