फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक से आया जायरीनों का जत्था, ख्वाजा से मांगेगा ये खास दुआ

Sat, 01 Apr 2017 01:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पाकिस्तान से आए जायरीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरहदों की बंदिशों को लांघकर ख्वाजा की चौखट चूमने अकीदतमंद पाकिस्तान से भी आए हैं। पाक से आया 402 जायरीनों का एक जत्था शनिवार को अजमेर पहुंचा। ये जत्था ख्वाजा के उर्स में शिरकत करेगा। इन जायरीनों की आंखें अजमेर पहुंचने के साथ ही छलक उठीं।
विज्ञापन


पाक जायरीनों के दल को दिल्ली से कड़ी सुरक्षा के साथ विशेष ट्रेन से अजमेर लाया गया। यहां सुबह 6 बजे ट्रेन पहुंची। इससे पहले रेलवे स्टेशन को खाली करवाया गया। खुफिया एजेन्सी सहित सुरक्षा एजेंसियों की घेराबंदी के बीच इन्हें पुरानी मंडी स्थित सेंट्रल गर्ल्स स्कूल ले जाया गया। अजमेर पहुंचने के बाद पाक जायरीन ने नम आंखों से अमर उजाला को कहा कि दोनों मुल्कों के बीच प्रेम और भाईचारे की दुआ मांगने आए हैं, जिससे दोनों देशों के संबंध सुधरें और बिना इतनी कार्रवाई के आ जा सकें।

उन्होंने बताया कि ख्वाजा के दर आने के लिए हर पाकिस्तानी लालायित रहता है, लेकिन इतनी खानापूर्ति और तय संख्या के कारण मुट्ठी भर लोग ही पहुंच पाते हैं। पाक जायरीन पाकिस्तान सरकार की ओर से ख्वाजा की मजार पर चादर पेश करेंगे। अजमेर में 7 अप्रेल तक पाक जायरीन रुकेंगे और फिर अपने मुल्क में अटारी बोर्डर होते हुए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें