फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव के दर्शन के लिए जा रहे एक ही मोहल्ले के 6 लोगों की मौत

Sun, 13 Aug 2017 02:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाबा रामदेव के दर्शन को जा रहे एक ही मोहल्ले के 6 श्रद्धालु सड़क पर अकाल मौत का शिकार हो गए। यहां कोटा चित्तौड़गढ़ फोरलेन हाईवे पर देर रात एक श्रद्धालुओं से भरी  टवेरा कार आगे चल रहे ट्रोले में जा घुसी जिसमें सवार करीब 6 जनों की मौत हो गई वहीं 8 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये हादसा कोटा चित्तौड़गढ़ हाईवे पर बेंगू थाने के सामरिया गांव के पास हुआ जब कोटा से रामदेवरा जा रहे एक ही कॉलोनी के 14 लोगों से भरी टवेरा कार बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रोले में जा घुसी जिसमें सवार करीब 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 8 अन्य घायल हो गए जिन्हें चित्तौड़गढ़ के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 6 लोगों के शवों का आज पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन

एक ही मोहल्ले से उठेंगी एक साथ 6 अर्थियां

कोटा पहुंचे शव - फोटो : amar ujala
देर रात हादसे का शिकार हुए लोग कोटा के कोटड़ी भोई मोहल्ले के रहने वाले थे और सभी आपस में पड़ोसी थे। बताया गया है कि ये इन लोगों ने किराए की कार से जैसलमेर स्थित बाबा रामदेव के दर्शन करने का कार्यक्रम बनाया था जिसके बाद शनिवार को ही ये लोग कोटा से रामदेवरा के लिए निकले थे।

मोहल्ले वालों को जब सुबह सुबह हादसे की जानकारी मिली तो पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। हादसे में पांची बाई,लक्ष्मी बाई, बबली, लक्की, कालीचरण और चालक असलम की मौत हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें