फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी बार सरहद पर होगा ऐसा जश्न कि 'सब' देखते रह जाएंगे

Sun, 13 Aug 2017 02:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Border Security - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अबकी बार सरहद पर आजादी का ऐसा जश्न होगा कि यादगार बन जाएगा। जवानों के लिए बेहद ही खास होगा।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस का जश्न जैसलमेर जिला प्रशासन ने जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर तैनात जाबांजों के साथ मनाने का ऐलान किया है। इसके लिए कलक्टर कैलाशचंद मीणा ने अनूठी पहल की है। देश की आजादी के जश्न पर जवानों को मिठाई खिलाई जाएगी। 

इसके लिए जिला प्रशासन नौ हजार से ज्यादा हजार लड्डू तैयार करवा रहा है। इनका वजन 450 किलोग्राम होगा। 
विज्ञापन

ख़ुशी और अपनेपन का अहसास होगा

demo pic - फोटो : laddu
जैसलमेर में बीएसएफ नॉर्थ व साउथ है। दोनों में ही 2200 - 2200 जवान है। ऐसे में कुल 4400 जवान तैनात है जिन्हें प्रत्येक को दो दो लड्डू 15 अगस्त पर बांटे जाएंगे। इसके लिए एक सादे समारोह में 13 अगस्त को नॉर्थ व साउथ बीएसएफ के डीआईजी को लड्डू सौंप दिए जाएंगे ताकि 15 अगस्त को सुबह जवानों को मिल सके।

कलेक्टर कैलाश चंद्र मीणा ने बताया की इस 15 अगस्त का जश्न देश की सीमाओं की रक्षा में जुटे जवानों के साथ मनाया जाएगा। प्रशासन इनके लिए 9 हजार लड्डू तैयार करवा रहा जो कि सभी जवानों को बांटे जाएंगे। ताकि जवानों को भी इस दिन सीमा पर अकेलापन महसूस ना हो और यहां की मिठाई उस दिन वहां मिलने से ख़ुशी और अपनेपन का अहसास होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें