फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल भर्ती 2021: सीआईडी सीबी के 52 कांस्टेबल प्रोबेशन पीरियड पर नियुक्त, दो साल रहेंगी ये शर्तें

Thu, 23 Mar 2023 03:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीआईडी सीबी के 52 कॉन्स्टेबल को दो साल के प्रोबेशन पीरियड पर नियुक्त दे दी गई है। कांस्टेबल भर्ती 2021 के सलेक्ट कैंडिडेट्स को यह नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस मुख्यालय - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉन्स्टेबल भर्ती वर्ष 2021 में सीआईडी सीबी राजस्थान जयपुर में विज्ञापित कांस्टेबल सामान्य के 46 और चालक के सात पदों की पूर्ति के लिए विभिन्न चरणों में आयोजित की गई अलग-अलग परीक्षाओं में सफल 45 कांस्टेबल और सात चालक को दो साल की परिवीक्षा अवधि के लिए नियुक्ति मिली है।

विज्ञापन




एसपी प्रशासन और पीआरसी गोरधन लाल सौंकरिया ने बताया कि यह नियुक्ति राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम और राजस्थान सेवा नियम तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों और शर्तों के अध्यधीन रहेगी।

दो साल तक 14600 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे
परिवीक्षा अवधि के दौरान दो साल तक 14600 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इन्हें प्रोबेशनर अवधि के दौरान स्थिर पारिश्रमिक के अलावा महंगाई भत्ता, विशेष वेतन, मकान किराया भत्ता, वाहन भत्ता बोनस और अन्य किसी प्रकार के भत्ते देय नहीं होंगे। इस अवधि को सेवा अवधि में वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए गणना योग्य नहीं माना जाएगा, साथ ही सामान्य प्रावधाई निधि आदि की कटौती नियमानुसार होगी। यह नियुक्ति कांस्टेबल भर्ती वर्ष 2021 सीआईडी सीबी में कोर्ट में दायर रिटों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी। परिवीक्षा अवधि में इनकी सेवा संतोषजनक नहीं पाई या किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों में सम्मिलित होना पाए जाने पर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें