प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी माह में राजस्थान में होने वाली सभा में 5 लाख लोग जुटेंगे। यह दावा राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने किया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने आज जोधपुर प्रवास के दौरान मीडिया के सामने ये बात कही। इससे पहले परनामी ने जोधपुर एयरफोर्स स्थित होटल में उन्होंने संभाग के साथ 8 जिलों के भाजपा पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 जनवरी को पचपदरा में रिफाइनरी शिलान्यास कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि 14 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा में रिफाइनरी का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए संभाग के साथ ही 8 जिलों से करीब 5 लाख लोग जुटेंगे।