आईपीएल 10 में इस बार राजस्थान के पांच क्रिकेटर अलग—अलग टीमों से खेलते दिखाई दे सकते हैं।
राजस्थान के गेंदबाजों ने फ्रेंचाइजी मालिकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। चार तेज गेंदबाजों समेत एक लेग स्पिनर को नीलामी के दौरान टीमों ने खरीदा है।
तेज गेंदबाजों में अनिकेत चौधरी,नाथू सिंह,दीपक चाहर समेत खलील अहमद आईपीएल का हिस्सा होंगे। नाथू सिंह और दीपक चाहर पिछले सीजन में मुंबई और पुणे टीम का हिस्सा रह चुके हैं जबकि अनिकेत,राहुल और खलील पहली बार आईपीएल खेलने जा रहे हैं।
मिचेल स्टार्क जैसा बॉलिंग एक्शन है अनिकेत का
अनिकेत चौधरी
- फोटो : Internet
अनिकेत चौधरी: इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को रॉयल चैलेजंर्स बैंगलुरू ने 2 करोड़ रूपए में खरीदा है। आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क जैसे एक्शन की तरह गेंदबाजी करने वाले अनिकेत ने टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट व आॅस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क की गेंदो का सामना करने के लिए अभ्यास सत्र में शामिल किया गया था।बीकानेर के रहने वाले अनिकेत की टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली काफी सराहना कर चुके हैं। इस बार अनिकेत पर चयनकर्ताओं की भी नजरे रहने वाली है।
140 की स्पीड से तेज गेंदबाजी कर सकते हैं नाथु
नाथू सिंह
- फोटो : Internet
नाथू सिंह: पिछली बार मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी ने राजस्थान के इस स्पीड स्टार को 3 करोड़ रूपए में खरीदकर सबको चौंका दिया था लेकिन नाथू को पिछले सीजन में मुंबई से एक भी मैच नहीं खिलाया गया वहीं इस बार फ्रैंचाइजी ने उन्हें रीटेन कर दिया जिसके बाद उन्हें गुजरात लॉयंस की टीम ने 50 लाख रूपए में खरीदा है। नाथू 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। बेहद ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले नाथू के पिता जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री मजदूर के रूप में कार्य करते हैं।
धोनी को पसंद है राजस्थान का दीपक
दीपक चाहर
- फोटो : Internet
दीपक चाहर: राजस्थान के एक और तेज गेंदबाज दीपक चाहर को पिछली बार धोनी की टीम राइजिंग पुणे सूपरजायंट्स ने 10 लाख रूपए की बेस प्राइज पर खरीदा था। दीपक ने अपने आईपीएल कॅरिअर में केवल दो ही मैच खेले हैं हालांकि अपने दोनों ही मैचों में दीपक को एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ था लेकिन पुणे के कप्तान धोनी दीपक को काफी पसंद करते हैं।
राहुल चाहर: भारतीय अंडर—19 टीम का हिस्सा रह चुके लेग स्पिनर राहुल को पुणे सुपरजाइंट्स ने खरीदा है।
खलील अहमद: राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील भी भारत की अंडर—19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने खरीदा है।