फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमाणु नगरी के लाल का कमाल, बनाया बाइक चलाने वाला रोबोट

Wed, 05 Apr 2017 12:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मिस्त्री गहलोत ने बताया कि उसने जो रोबोट तैयार किया है, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजीटल इंडिया व मेक इन इंडिया के संदेशों से प्रेरित है - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कहते हैं कि इंसान कुछ भी ठान ले तो कोई चुनौती मुश्किल नहीं है, लेकिन उसे लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम अवश्य करना पड़ता है। ऐसे कठिन लक्ष्य के सपने को साकार कर दिखाया परमाणु नगरी पोकरण के लाल भोजराज गहलोत ने, जो पेशे से मिस्त्री हैं।
विज्ञापन


टीवी और इंटरनेट पर देखी रोबोट से चलती बाइक के बाद ऐसा ही रोबोट व विशेष रूप से बाइक को तैयार करना एक मुश्किल कार्य था, लेकिन छायण के भोजराज गहलोत ने अपने सपने को साकार करके ही दम लिया। टीवी और इंटरनेट पर जापान में रोबोट से चलती बाइक देखी और एक महीने की मेहनत कर जुगाड़ से ऐसा रोबोट तैयार कर दिया, जो बाइक चलाता है। मिस्त्री गहलोत ने बताया कि रोबोट बनाने के लिए उसने बाजार से कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे तथा अपनी बाइक को विशेष रूप से रोबोट के लिए तैयार किया।

आखिरकार उसकी एक महीने की मेहनत रंग लाई और उसने करीब 32 हजार रुपए की लागत से बाइक चलाने वाला रोबोट तैयार कर दिया।
विज्ञापन

आॅपरेटिंग के लिए होता है मोबाइल का उपयोग

रोबोट पूरी तरह से मोबाइल के नेटवर्क से संचालित होता है - फोटो : amar ujala
गहलोत ने बताया कि उसने बाइक तैयार करने के बाद रोबोट को बाइक पर बैठाया फिर उसने बाइक और रोबोट को दो मोबाइल से जोड़ दिया। एक मोबाइल मिस्त्री अपने पास रखता है तथा दूसरा मोबाइल रोबोट व बाइक पर लगाया है। इसके बाद की-पेड मोबाइल से बटन दबाने पर क्लच, ब्रेक, रेस और हैंडल को संभाला जाता है और बाइक आगे बढ़ती है। इसके अलावा बटन दबाने पर चलती बाइक में रोबोट एक हाथ ऊपर भी करता है।

नेटवर्क नहीं होने पर रुक जाएगी बाइक, नहीं होगी दुर्घटना
रोबोट पूरी तरह से मोबाइल के नेटवर्क से संचालित होता है तथा मोबाइल पर दिए गए बटन दबाने पर ही वह काम करने लगेगा। उसने बताया कि यदि बाइक तेज गति से चल रही है और अचानक नेटवर्क कट जाता है, तो बाइक वहीं रुक जाएगी तथा कोई दुर्घटना नहीं होगी।

रोबोट देता है मेक इन इंडिया का संदेश
मिस्त्री गहलोत ने बताया कि उसने जो रोबोट तैयार किया है, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजीटल इंडिया व मेक इन इंडिया के संदेशों से प्रेरित है। रोबोट को हेलमेट पहनाया गया है तथा इसमें सैंसर लगाया गया है। कोई भी वस्तु या हाथ हेलमेट के आगे आता है, तो वह मेक इन इंडिया की आवाज भी निकलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें