डोटासरा ने की समन्वय समिति की घोषणा
भारत जोड़ो यात्रा के लिए राजस्थान के पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह ने एक समन्वय समिति की घोषणा की है। ये समिति भारत जोड़ो यात्रा में होने वाले सभी काम कार्यक्रम और हर आवश्यकता पर नजर रखेगी। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह ने बताया कि इस समिति में महेश जोशी, शांति धारीवाल और धर्मेन्द्र राठौड़ को जगह नहीं दी गई है क्योंकि इन तीनों नेताओं को भी आलाकमान से नोटिस जारी हुआ है।
इन तीन नेताओं को जब तक इनके ऊपर कोई फैसला या क्लीन चिट नहीं मिल जाती, तब तक इनका समन्वय समिति से दूर रखा गया है। जानकार सूत्रों के अनुसार समन्वय समिति से इन तीनों नेताओं को दूर रखने के पीछे की मंशा यह भी है कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान प्रवास के दौरान किसी प्रकार की कोई विवादित स्थिति या विवादित बयानबाजी किसी भी विरोधी पक्ष या कांग्रेस के किसी भी पक्ष की तरफ़ से न हो।