गर्मी में भी स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। राजस्थान में इस बीमारी से दो और मौत हुई हैं। जयपुर में 21 वर्षीय युवती और कोटा में एक महिला ने स्वाइन फ्लू के कारण दम तोड़ दिया।
राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान स्वाइन फ्लू से पीड़ित 21 वर्षीय युवती ने दोपहर को दम तोड़ दिया। नागौर जिले के लाडनूं की रहने वाली 21 वर्षीय युवती नाजनीन को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं कोटा के एमबीएस अस्पताल में रविवार सुबह स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। कोटा संभाग में स्वाइन फ्लू से मौत हो जाने का यह 5वां मामला है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार स्वाइन फ्लू से पीड़ित छावनी इलाके की रहने वाली 40 वर्षीय महिला अमीना को कुछ दिनों पहले खांसी जुकाम की शिकायत होने पर एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला की स्थिती को संदिग्ध मानते हुए कुछ सैंपल्स को जांच के लिए जयपुर भेजा जिसके बाद जांच रिपोर्ट्स में महिला स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाई गई। महिला का इलाज डॉ.एसआर मीणा की यूनिट में चल रहा था जहां
कोटा में 13 पॉजिटिव मरीज,5 की मौत 8 अब भी भर्ती
प्रदेश में स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और यह आंकड़ा काफी डराने वाला भी है लेकिन चिकित्सा विभाग इसे रोक पाने में बिल्कुल लाचार साबित हो रहा है। कोटा संभाग में अब तक कुल 13 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिनमें से 5 की मौत हो गई है।