फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानगढ़:भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत

Sun, 18 Jun 2017 12:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
विज्ञापन
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जंक्शन थाना इलाके में देर रात एक कार और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में कार सवार 6 युवकों में से 4 की मौत हो गई जबकि 2 अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो घटना रात करीब दो बजे की है जब हनुमानगढ़ के रहने वाले 6 युवक संगरिया से हनुमानगढ़ की तरफ लौट रहे थे कि इतने में ही सतीपुरा चौराहे के पास हनुमानगढ़ टाउन से संगरिया की ओर से जा रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिसमें कार सवार 6 युवक घायल हो गए।

इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को हनुमानगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां हनुमानगढ़ निवासी शम्मी,तुषार,हनु और अर्जुन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रुप से घायल दो अन्य युवकों पंकज और दीपक को बीकानेर रैफर किया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया जिसके बाद शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया लेकिन संगरिया में पुलिस से ट्रक समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें