फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनका कोई नहीं उनका 'अपना' बना प्रशासन, मनाई सार्थक दीपावली

Tue, 17 Oct 2017 02:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वृद्धाश्रम में दिवाली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिन मां-बाप की उंगली पकड़कर बच्चों ने चलना सीखा आज उन्हीं ने अपने माता-पिता को बिसरा दिया। 'अपना' बनकर उनके साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दिवाली मनाई तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। 
विज्ञापन


जयपुर जिला प्रशासन ने वृद्धजनों के साथ दिवाली की खुशी बांटने का काम कल रात को किया। दिवाली से पूर्व यह आयोजन वृद्धाश्रम, विमंदित गृह, शिशु एवं बालिका सदन तथा महिला सदन में किया गया। ट्रांसपोर्ट नगर (अमृतपुरी) स्थित अपना घर वृद्धाश्रम कल्याण केन्द्र में आयोजित इस कार्यक्रम में दीप जलाए गए। फुलझड़ी और अनार चलाए गए। संस्थान में रोशनी की और रंगोली सजाई गई। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) डॉ. बी. डी. कुमावत, उपखण्ड अधिकारी, आमेर बलदेव धोजक, तहसीलदार सुमन चौधरी, जिला परिषद की प्रतिभा सिंह और अंकिता ने माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग हुए भाव-विभोर

वृद्धाश्रम में दिवाली - फोटो : Amar Ujala
अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुजुर्गों के पांव छूए तो वे भाव-विभोर हो गए। बुजुर्गों को रूद्राक्ष की माला, अध्यात्म की पुस्तकें, फल और मिठाई भी वितरित किए गए। पुरुषों को कुर्ता और महिलाओं को साड़ी भेंट की गई।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अशोक बैरवा ने कार्यक्रम का संचालन किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से नारी चेतना समिति द्वारा संचालित इस वृद्धाश्रम में 25 बुजुर्ग रह रहे हैं। समिति की सचिव सुधा मित्तल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह प्रति बुजुर्ग के हिसाब से आर्थिक सहायता राशि मिलती है, साथ ही अलग-अलग संस्थाएं और व्यक्ति समय-समय पर सहयोग करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें