फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोपेड़ पर जा रहे थे पांच लोग, ट्रोले की चपेट में आने से तीन की मौत

Sat, 23 Sep 2017 05:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
एक मोपेड़ पर पांच लोग सफर कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रोले की चपेट में आ गए। इस सड़क हादसे में दो बच्चियों समेत एक शख्स की मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह हादसा टोंक स्थित नेशनल हाइवे-12 पर पनवाड़ मोड़ के पास हुआ। सावर थानाधिकारी रामजीलाल ने बताया कि देवखेड़ी निवासी सूरजमल खटीक पत्नी और बेटी और दो नातिनों को मोपेड पर बैठाकर चंदली माता के दर्शन करने के लिए जा रहा था। इस दौरान पनवाड़ मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रोले ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में सूरजमल और उसकी दोनों नातिन 3 साल की ममता और 4 साल की पूजा की मौके पर ही मौत हो गई।

सूरजमल की पत्नी छोटी देवी और बेटी रेखा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले तो स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रैफर कर दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक ही वाहन पर 5 लोगों को बैठाना बनी भूल

सड़क दुर्घटना।
इस घटना में मोपेड चालक सूरजमल को पत्नी समेत अपनी बेटी और दो  नातिनों को बैठाना जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बन गया।

देखते देखते ही देखते उसके साथ उसकी बेटी के कलेजे के टुकड़ों की जिंदगी भी सड़क पर ​बिखर गई। जहां इस घटना में एक पत्नी और उसकी बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया तो वहीं दूसरी ओर एक मां की गोद से उसकी दो मासूम बेटियां भी छिन गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें