फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख किसानों को दिया जाएगा ब्याज मुक्त फसली ऋण-किलक

Sat, 01 Jul 2017 06:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फसली ऋण वितरण कर अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर नए किसान सदस्यों को ब्याज मुक्त फसली ऋण देने का अभियान आज अजमेर से शुरू किया गया। इसके तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सभागार में राज्य स्तरीय समारोह हुआ, जिसके मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक रहे।
विज्ञापन


समारोह में सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक सहित जिले के जनप्रतिनिधियों ने नए किसान सदस्यों को फसली ऋण वितरण कर अभियान का शुभारंभ किया। किलक ने कहा कि आज दिन तक जिन किसानों को ब्याज मुक्त ऋण नहीं दिया गया, उन्हें ऋण देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 3 लाख किसानों को 15 करोड़ रुपए का ऋण सरकार की ओर से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग की ओर से 16 लाख किसानों का दुर्घटना बीमा भी करवाया गया, ताकि दुर्घटना होने व मृत्यु होने पर उनके परिवारों को सहायता राशि प्रदान की जा सके। किलक ने बताया कि जल्द ही काॅपरेटिव बैंक संचालक मण्डल सहित अन्य के चुनाव भी करवाए जाएंगे जिसमें शिक्षा की योग्यता भी रखी जाएगी। समारोह में राज्य किसान आयोग अध्यक्ष सांवरलाल जाट, शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें