फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में अधेड़ का तीन दिन पुराना शव मिलने से फैली सनसनी

Mon, 04 Sep 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
झुंझनूं जिले के खेतड़ी नगर कस्बे में खेतड़ी कॉपर काम्प्लेक्स  के आवासीय क्वार्टर में  संदिग्ध अवस्था में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


प्रथमदृष्टया शव तीन दिन पुराना लग रहा है। सूचना पर खेतड़ी नगर थानाधिकारी मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर खेतड़ी के अजीत अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है। खेतड़ी थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे आशीष जैन ने सूचना दी कि उसका रिश्तेदार मृत अवस्था में केसीसी के क्वार्टर में पड़ा हुआ है। सूचना पर प्रथम सेक्टर के ई 139 फर्स्ट बी क्वार्टर में आकर देखा तो बाहर का दरवाजा खुला हुआ था और खिड़कियां बंद थी। वहीं क्वार्टर के अंदर से जबरदस्त बदबू आ रही थी। शव की शिनाख्त प्रवीण जैन के रूप में हुई है। जैन का शव करीब दो तीन दिन पुराना है, शव कंबल से ढका हुआ था, सारा चेहरा काला व सुजा हुआ था। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

शराब का आदी था मृतक

डेमो इमेज
थानाधिकारी ने बताया कि मौत का कारण अधिक शराब का सेवन होना माना जा रहा है। मृतक के रिश्तेदार आशीष जैन ने पुलिस को बताया कि सुबह बृजलाल ने घर पर आकर सूचना दी कि दो तीन दिनों से प्रवीण जैन नजर नहीं आ रहे है और उनके क्वार्टर से बदबू आ रही है।

सूचना पर आकर देखा तो क्वार्टर के बाहर का दरवाजा खुला हुआ था, अंदर लाइट बंद थी, लाइट जला कर देखा तो प्रवीण का चेहरा एक दम काला पड़ा हुआ था जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। आशीष ने पुलिस को बताया कि मृतक क्वार्टर में अकेला ही रहता है। उसका लड़का मुंबई में सर्विस करता है, एक लड़की बैंगलुरू व एक अमेरिका रहती है।

आशीष का मानना है कि प्रवीण बुहत ज्यादा शराब पीता था लेकिन उसने कभी भी शराब अकेले नहीं पी उसके साथ हमेशा एक दो लोग साथ रहते ही थे। पुलिस को क्वार्टर में दो शराब की बोतल, व दवाइयां भी मिली है। थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम उसके बेटे के आने के बाद किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें