फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते मौत के मुंह में पहुंच गया ये मासूम

Sun, 02 Jul 2017 02:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
बच्चों की सार-संभाल के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जैसलमेर में सामने आया है। यहां एक दो साल का मासूम खेलते-खेलते पानी की हौदी में गिर गया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा पोकरण में फलसूंड रोड स्थित टाइल्स के कटर के समीप बनी पानी की हौदी में हुआ। यहां डूबने से दो वर्षीय मासूम पीयूष की मृत्यु हो गई। पीयूष वहां तक खेलते-खेलते पहुंच गया। जब करीब एक घंटे तक वह घर में नहीं दिखाई दी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। बाद में उसका शव घर के पास इस हौदी में तैरता नजर आया। बच्चे के परिजन उसे पोकरण अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

उधर, इस हादसे के बाद पीयूष के घर में कोहराम मच गया। अपने कलेजे के टुकड़े का शव देखकर उसकी मां बेहोश हो गई वहीं घर के अन्य परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें