फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gang Rape: परिचित निकला दगाबाज...नशे में धुत कर घर से उठा ले गया और तीन दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

Mon, 22 Aug 2022 09:17 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में घर से किडनैप कर एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। परिचित युवक ने नशीली सुपारी खिलाकर युवती का किडनैप किया। सुनसान जगह ले जाकर बेहोशी की हालत में तीन दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक युवती को नशीली सुपारी खिलाकर अपहरण और गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। परिचित युवक ने युवती को घर से सुनसान जगह ले जाकर बेहोशी की हालत में तीन दोस्तों के साथ मिलकर रेप किया। होश आने पर जान से मारने की धमकी दी। तूंगा थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना अधिकारी ने बताया, तूंगा निवासी 19 साल की लड़की ने गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। उसके परिजन परिवार में प्रोग्राम होने पर शामिल होने गए थे। 4 अगस्त को परिचित अपने तीन दोस्तों के साथ घर आया। बात करने के दौरान उसे खाने के लिए सुपारी दी। सुपारी में नशा मिला होने के कारण बेहोशी छाने लगी। चारों आरोपी उसे घर से अपरहण कर सुनसान जगह ले गए।

बेहोशी की हालत में चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया। रातभर उसके साथ दरिंदगी करते रहे। अगले दिन सुबह होश आने पर विरोध किया। इस बारे में किसी को बताने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया। धमकी से डरी-सहमी बेटी को देखकर परिजनों ने दबाव बनाकर पूछा। पीड़िता ने परिजनों की गैर मौजूदगी में हुई आपबीती सुनाई। शनिवार दोपहर थाने जाकर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें