फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 लाख युवाओं का किया जाएगा पंजीकरण

Thu, 15 Jun 2017 07:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बैठक में अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बृहस्पतिवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से 'वृहद् मतदाता पंजीकरण अभियान' में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन


उन्होंने शासन सचिवालय में बृहस्पतिवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से कहा है कि राज्य में पात्र युवा मतदाता 18 लाख से अधिक एवं महिला मतदाता 5 लाख 51 हजार से अधिक हैं जिनका पंजीकरण किया जाना है। इस अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। एक जुलाई से 31 जुलाई  के बीच शैक्षणिक संस्थानों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

भगत ने बताया कि अभियान के दौरान 9 एवं 23 जुलाई, 2017 को विशेष शिविर है। इस दिन बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर विभिन्न आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 18,58,067 युवाओं तथा 5,51,607 महिला मतदाताओं के पंजीकरण अवशेष हैं जिन्हें इस अभियान में पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें