16 साल की एक नाबालिग लड़की से एक व्यक्ति ने नौ माह में कई बार रेप किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मामला राजस्थान के चूरू जिले का है। पीड़िता को गत 26 सितंबर को अचानक पेट में दर्द उठने पर सामान्य चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसके पिता को गर्भवती होने की जानकारी दी। यह सुनकर पीड़िता के पिता के होश उड़ गए। बाद में लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि 9 महीने पहले गांव के रहने वाले हरलाल ने खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।