फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बावजूद यहां भारी मात्रा में हो रही थी पॉलीथिन की सप्लाई

Mon, 17 Jul 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गोदाम से भारी मात्रा में प्लास्टिक की थैलियों कट्टे निकलवाती टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पॉलीथिन की थैलियों पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध के बावजूद इसका उपयोग थम नहीं रहा है। अलवर में नगर परिषद की टीम ने इंदिरा कॉलोनी स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 1500 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की है। 
विज्ञापन


नगर परिषद राजस्व सहायक प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी में गेंदी देवी नामक महिला के मकान में पॉलीथिन का गोदाम होने की सूचना मिली थी। यहां पर कारोबारी प्रहलाद झालानी भारी मात्रा में पॉलीथिन जमा कर रखी थी। वह इसकी सप्लाई स्थानीय बाजार में करता था। 

टीम मौके पर पहुंची तो गोदाम के ताला लगा था। प्रहलाद को फोन किया, लेकिन वह नहीं आया तो ताला तोड़कर वहां रखी पॉलीथिन को जप्त कर लिया। इससे पूर्व में भी नगर परिषद द्वारा अलवर के भटियारा की गली, घंटाघर के आसपास के मार्केट में भी पॉलीथिन जप्त करने की कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें