फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के इस त्यौहार पर व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद

Mon, 17 Jul 2017 06:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
तीज माता की सवारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सावन के महीने में जयपुर का सबसे अहम त्यौहार तीज मनाया जाएगा। श्रावणी तीज को लेकर प्रशासन ने भी चाक चौबंद व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत बैठकों का दौर शुरू हो गया है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ महाजन ने 26 व 27 जुलाई को जयपुर में तीज की सवारी निकाले जाने के दौरान पुलिस, यातायात, जयपुर नगर-निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


तीज समारोह पर तीज माता की सवारी जनानी ड्योढ़ी से रवाना होकर त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होती हुई पालना बाग तक पहुंचेगी। भोग कार्यक्रम के बाद सवारी वहां से रवाना होकर रावला पहुंचेगी।

जिला कलक्टर ने पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) को तीज समारोह की यात्रा के दौरान सुरक्षा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस उपायुक्त यातायात को माकूल यातायात व्यवस्था के लिए समुचित यातायात कर्मियों की नियुक्ति करने तथा जयपुर नगर-निगम को यात्रा के मार्ग पर सम्पूर्ण सफाई, रोशनी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाऐं करने के निर्देश दिए हैं। सिटी पैलेस के प्रशासन को पर्यटन विभाग एवं नगर-निगम से समन्वय रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें