फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 का दूल्हा, 21 की दुल्हन, तोरण पर खुली पोल

Sun, 30 Apr 2017 11:00 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
आखातीज के मौके पर जयपुर के पास स्थित चाकसू में एक अजीब वाकया पेश आया। 21 साल की दुल्हन को ब्याहने के लिए 15 साल का दूल्हा पहुंच गया। चेहरा सेहरे से ढका था तो बाराती- घराती समेत किसी को दूल्हे के नाबालिग होने का अंदाज नहीं लग पाया।
विज्ञापन


रोचक यह रहा कि गाते बजाते बारात फागी स्थित विवाह स्थल पहुंची। दूल्हा तोरण मारने को ही था कि तभी किसी की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई। और दूल्हे के नाबालिग होने की पूरी पोल खुल गई। दरअसल चाकसू के रहने वाले दो भाइयों की शादी फागी की रहने वाली दो बहनों से तय हुई। बारात गाते बजाते रवाना हुई और विवाह स्थल तक पहुंच गई। दूल्हों की चेहरों पर सेहरा लगा हुआ। ऐसे में वहां मौजूद किसी को भी पता नहीं लग सका कि दोनों दूल्हों में से एक नाबालिग है।

तोरण मारने की बारी आई तो एक दूल्हे ने तो तोरण मारी दी और विवाह स्थल में प्रवेश कर लिया, वहीं जैसे ही नाबालिग दूल्हा तोरण मारने लगा, तो तभी वहां जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए और उसे रोका।
विज्ञापन


उससे आयु से जुड़े कागजात मांगे तो सारा मामला साफ हो गया। कागजात में दूल्हा नाबालिग निकला। वहीं दूल्हन की आयु के दस्तावेज देखे गए तो उसमें उसकी उम्र 21 साल निकली। ऐसे में शादी नहीं हो सकी।

बाल विवाह में शामिल होने जा रहे बाराती भी एक एक करके वहां से गायब होते नजर आए। पुलिस की मौजूदगी में बड़े भाई की तो शादी सम्पन्न करवाई गई, वहीं नाबालिग दूल्हे व परिजनों को पुलिस थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें