फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेवरा में 15 दिन में हो गईं 13 मौतें, तीन ने 24 घंटे में दम तोड़ा

Tue, 22 Aug 2017 03:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
मंगला आरती और स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ बुधवार से बाबा रामदेव के मेले का आगाज हो जाएगा। मेले में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है, लेकिन रामदेवरा से लगातार अलग-अलग कारणों से लोगों के मौत की खबरें भी आ रही है।
विज्ञापन


बीते पन्द्रह दिनों में अलग-अलग घटनाओं में नौ जनों की मौत हुई है। जबकि रामसरोवर में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं सोमवार को रामेदवरा में संदिग्ध अवस्था में तीन लोगों की मौत के बाद सनसनी फैल गई है। हालांकि प्रशासन ने आशंका जताई है कि तीनों लोगों की मौत बीमारी के कारण हुई है।
विज्ञापन

 चर्चा का विषय बन रही हैं मौत

dead body
नोखा चौराहे की ओर जाने वाली रोड पर एक निजी धर्मशाला में एक महिला की तबीयत खराब होने पर वो अचेतावस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामदेवरा पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 

वहीं रेलवे स्टेशन परिसर पर एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर जीआरपी पुलिस उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जांच में व्यक्ति मृत पाया गया उसकी उम्र 45 वर्ष के करीब है, पतला दुबला दिखने में भिखारी सा लग रहा था उसके पास से भी पहचान संबंधी किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले हैं।

एक अन्य घटनाक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवा रहें एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई उसके परिजनों ने लिखित में पुलिस को दिया कि वह किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते इस पर परिजन व्यक्ति को अपने पैतृक घर जिला टोंक ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें