फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के इन 11 जिलों में और खुलेंगे पोस्ट आॅफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र

Wed, 21 Jun 2017 09:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पासपोर्ट ऑफिस
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने राजस्थान में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलने की योजना के दूसरे चरण में 11 नए केन्द्र खोलने का निर्णय किया है। केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


द्वितीय चरण में अजमेर, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, करौली-धौलपुर, नागौर, श्रीगंगानगर, अलवर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा तथा पाली में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोले जाएंगे। डाक विभाग के साथ मिलकर पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलने के लिए शुरु की गई इस योजना के पहले चरण में कोटा, जैसलमेर, झुंझुनूं, बीकानेर तथा झालावाड़ जिलों का चयन किया गया था।

पहले चरण में खोले गए केन्द्रों से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा हुआ है। इससे पहले पासपोर्ट के लिए इन्हें दूसरे जिलों में जाना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर ही लोग इन केन्द्रों में पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें