बाबा रामदेव की कर्मस्थली रामदेवरा में आस्था की बयार जोरों से चल रही है। भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इन्हीं हजारों श्रद्धालुओं में एक ऐसा था जिसने अपने आस्था के झंडे गाड़ दिए।
दरअसल देश के कोने-कोने से बाबा के भक्त पैदल, नाचते-कूदते बाबा के दरबार में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। बाबा रामदेव के प्रति प्रगाढ़ आस्था को लेकर पाली से आए पैदल दर्शनार्थियों के संघ ने 601 फीट लम्बी ध्वजा समाधि पर चढाई। पाली से पदयात्रा करके रामदेवरा पहुंचे पैदल संघ में दर्शनार्थियों के हाथों में उठाई हुई ध्वजा आकर्षण का केन्द्र रही।